ICU में भर्ती हैं टीवी एक्टर आशीष रॉय, आर्थिक तंगी से परेशान-कहा, "सलमान खान ही अब आखिरी उम्मीद हैं"
पिछले दिनों 'ससुराल सिमर का' फेम एक्टर आशीष रॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशीष आईसीयू में हैं और संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष ना ही सिर्फ जिंदगी और मौत से, बल्कि आर्थिक तंगी से भी। उनकी आर्थिक हालत भी काफी खराब है और अब उन्होंने सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सलमान खान ही अब उनकी आखिरी उम्मीद हैं।
Recommended Video
आशीष रॉय जुहू स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनके लेखक दोस्त हबीब फैसल ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से रॉय की स्थिति के बारे में लोगों को अपडेट किया था।

हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'मेरा डायलिसिस अभी भी चल रहा है लेकिन मेरे स्वास्थ्य में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। मुझे नहीं पता कि मैं कितने समय के लिए हूं। अस्पताल का बिल प्रत्येक गुजरते दिन के साथ तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर बैंक अकाउंट शेयर करने के बावजूद अभी तक पर्याप्त मदद मुझे नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications