..................... Actor Arjun Rampal talks about falures and success - Hindi Filmibeat

असफलता भी सीख देती है : अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने सफलता और असफलता के मुद्दे पर काफी प्रेरणा देने वाली बातें कहीं। क्या कहा अर्जुन ने..अाइए जानते हैं।

By Shivani Verma

अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर की लिस्ट में आते हैं। लेकिन ये ऐसे एक्टर हैं जिनके 15 साल के बॉलीवुड करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। 2001 में एक में प्यार इश्क और मोहब्बत फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने करने वाले अर्जुन रामपाल ने भी कई कठिनाइयों का सामना किया है। हाल ही में अर्जुन ने सफलता और असफलता पर बात की है।

Arjun

इस पर बात करते हुए अर्जुन ने कई ऐसी बातें सामने रखी जो काफी प्रेरणा देती हैं। अर्जुन ने कहा कि 15 साल के बाद भी मैं इस इंडस्ट्री में हूं, इस बात की मुझे काफी खुशी है। हालांकि 15 साल के इस सफर में मैंनें कई उतार-चढ़ाव देखे।

सरकार 3 में गणेश आरती गाते दिखेंगे बिग बी..ट्विटर पर दी जानकारी

वहीं जब सफलता और असफलता के बारे में अर्जुन से पूछा गया तो उन्होंने वाकई में काफी अच्छा उदाहरण दिया। अर्जुन ने कहा कि थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार किया, लेकिन ज़रा सोचो कि जिस बल्ब को बनाने के लिए उन्होंने इतनी मेहनत की उसके पीछे न जाने ऐसे कितने बल्ब बनाए होंगे जो जले ही नहीं।

पर उन सभी बल्बों के कारण ही वो सही बल्ब बनाने में सफल हुए। ऐसे ही जिंदगी में भी हमारी असफलता भी हमें बहुत कुछ सीखाती है। वैसे कुछ भी कहो अर्जुन ने बात काफी पते की कह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X