पिता बनने वाले हैं अपारशक्ति खुराना, पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस को दिया गुड न्यूज
बीते दिन बॉलीवुड गलियारों से एक गुड न्यूज बाहर आई है। एक्टर अपारशक्ति खुराना पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आकृति आहूजा की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। बता दें, अपारशक्ति खुराना की शादी को 7 साल पूरे हो चुके हैं।
अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा ने साल 2014 सितंबर में शादी की थी। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुईं थीं।

पत्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपारशक्ति ने मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा- "लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं।" इसी तस्वीर को आकृति ने भी शेयर किया है।
इस तस्वीर पर कार्तिक आर्यन, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर, सनी सिंह, हुमा कुरैशी सहित बॉलीवुड के तमाम कलाकार अपारशक्ति को बधाई दे रहे हैं।
आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना ने साल 2016 में फिल्म दंगल के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लुका छुपी, स्त्री, पति पत्नी और वो, स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोरी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











