अनुपम श्याम ICU में एडमिट, पैसों की तंगी- सोनू सूद से फैंस ने लगाई मदद की गुहार
कोरोना काल में कई एक्टर की आर्थिक तंगी की खबरें सामने ई। ऐसे में एक और कलाकार के बीमार और आर्थिक तंगी से जूझने की खबर देखने को मिली। ये खबर जाने माने टीवी कलाकार अनुपम श्याम की हैं। जो फिलहाल आईसीयू में एडमिट हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड के स्टार्स से मदद मांगी। अनुपम श्याम ने सोनू सूद और आमिर खान से भी मदद की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि अनुपम श्याम की किडनी में परेशानी है जिसकी वजह से उनका डायलिसिस चल रहा है। वह गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता के भाई ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने सलमान खन की चैरिटी बींग ह्यूटम से लेकर मनोज बाजपेयी से भी सहायता के मांगी है।
अभिनेता अनुपम श्याम के भाई ने बताया कि वे लोग पैसों के चलते खासा परेशानी का सामना कर रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते ही इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ कई फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमिर खान और सोनू सूद से एक्टर के लिए मदद मांगी।
अनुपम श्याम ने वैसे तो इंडस्ट्री में कई सीरियल में काम किया है। लेकिन उन्हें आज भी मन की आवाज प्रतिज्ञा सीरियल की वजह से जाना जाता है। इसमें वह सज्जन सिंह के रोल में नजर आए और फिर इसी नाम से वह घर घर में जाने गए।
सीरियल के अलावा अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाई। जैसे 'सरदारी बेगम', 'बैंडिट क्वीन', 'दुश्मन', 'सत्या', 'दिल से', 'प्यार तो होना ही था', 'कच्चे धागे', 'नायक', 'स्लमडॉग मिलेनियर' '706', और 'मुन्ना माइकल' समेत कई फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











