कंगना रनौत को लेकर अनुपम खेर का बयान- 'महिला सशक्तिकरण का सही उदाहरण है'
अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और कई बार विवादित बयान भी दे देते हैं। वहीं कंगना रनौत भी कई बार स्टार्स को अपना निशाना बनाती हुई नजर आती हैं। लेकिन इस समय अनुपम खेर की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जो कि कंगना रनौत के साथ हैं। गौरतलब है कि अनुपम खेर कंगना रनौत को काफी पसंद करते हैं और उनका कहना है कि 'कंगना महिला सशक्तिकरण की सही परिभाषा है।'
अनुपम खेर ने हाल ही में कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए ये भी लिखा है कि कंगना उनकी फेवरिट हैं और उनसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। इस दौरान अनुपम ने कंगना संग अपनी कुछ तस्वीरों को भी साझा किया।

इन तस्वीरों में कंगना एक सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रहीं हैं और इसके साथ वह शेड्स लगाए हुई हैं। जबकि अनुपम व्हाइट शर्ट, डेनिम जीन्स में नजर आ रहे हैं। अनुपम मीडिया में अकसर ही कंगना की तारीफ करते नजर आते हैं।
गौरतलब है कि फिल्म मणिकर्णिका के दौरान कंगना रनौत ने जब कहा था कि कोई भी उनका साथ बॉलीवुड से नहीं देता है और आलिया भट्ट पर जमकर हमला बोला था। उस समय अनुपम खेर ने कंगना का साथ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications