अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर को कहा अलविदा

ट्विटर को अचानक अलविदा कहने के पीछे क्या वजह है इस बात का खुलासा तो खेर ने नहीं किया, लेकिन हां अंतिम ट्वीट के अंत में स्माइली का चिन्ह पोस्ट करने से यह साफ है कि अनुपम खेर ने किसी भी प्रकार की शिकायत या विवाद के चलते यह फैसला नहीं किया है।
टृवटिर पर अनुपम ने करीब 11 हजार 500 ट्वीट्स किये, उनके फॉलोवर्स की संख्या 23.8 लाख है।
खैर अनुपम के हाल ही के कुछ ट्वीट्स पर नजर डालें तो 16 घंटे पहले उन्होंने ट्वीट किया, "बेवकूफ उस बड़े ड्रम की तरह होता है जो बहुत तेज बजता है, लेकिन उसे इस बात का अहसास नहीं होता कि अंदर से वो खुद कितना खोखला है।"
28 मार्च को अनुपम ने ट्वीट किया, "मेरी मां कहती है, जो लोग तुम्हें गाली देते हैं उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करनी चाहिये। उनकी तारी। तुम्हारे लिये आशीर्वाद का काम करेगी।"
अनुपम ने लालू यादव पर कटाक्ष किया था, जब लालू ने मोदी पर वार करते हुए कहा था कि मोदी का पीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उस पर अनुपम खेर ने लिखा, लालू जी आप कितने दिन बेल पर बाहर रहेंगे?


Click it and Unblock the Notifications