किरण खेर के निधन की अफवाह पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले 'ऐसी खबरें ना फैलाए वो ठीक हैं'
काफी समय से अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर चर्चा में चल रही हैं और हाल ही में उनकी तबियत खराब हुई थी। गौरतलब है कि उनको कैंसर है और वो अपने ब्लड कैंसर का इलाज करवा रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनको लेकर जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं वो काफी ज्यादा चौकाने वाली हैं। दरअसल लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनको लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। लोगों ने किरण खेर के निधन की अफवाह फैलाते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि तक दे डाली है।
हालांकि ये बाद अनुपम खेर को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होने एक पोस्ट करते हुए लोगों से अफवाह ना फैलाने के लिए कहा है। अनुपम खेर लिखते हैं कि.. 'किरण बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ।
Recommended Video

लगातार कुछ अफवाहें सामने आ रही हैं और मैं बताना चाहताहूं के ये सारी खबरें झूठ हैं। किरण सही सलामत है। यही नहीं किरण ने शुक्रवार दोपहर को हम सभी के साथ कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।
मैं सभी से ये गुजारिश कर रहा हूं कि प्लीज ऐसी अफवाहें ना उड़ाएं, सभी सुरक्षित रहें।' अभिनेता का ये ट्वीट काफी चर्चा में है और फैंस लोगों को ऐसा ना करने के लिए बोल रहे हैॆ।
बता दें कि अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और कई बार अपनी बातें कहते हुए नजर आते रहते हैं। किरण खेर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और टीवी रियालिटी शो का भी हिस्सा रहीं हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











