अब अनुपम खेर ने भी कहा कि 'आप' मुद्दों से भटक गयी है
जो अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते नहीं थकते थे। यहां तक कि जब केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनायी और अन्ना से अलग हुए तब भी अनुपम खेर ने केजरीवाल को ही सपोर्ट किया।
और जब केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने तो बधाई देने वालों में बहुमखी प्रतिभा के धनी अनुपम खेर सबसे आगे थे लेकिन अब वो ही अनुपम खेर 'आम आदमी पार्टी' और केजरीवाल के खिलाफ हो गये हैं। एक टीवी न्यूज चैनल पर बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें लगता है कि केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी'अपने लक्ष्य औऱ मुद्दों से भटक गयी है।
अनुपम खेर ने कहा कि सीएम बनने पर केजरीवाल ने कहा था रकि वह कांग्रेस और पूर्व सीएम शीला दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। पार्टी दिल्ली को छोड़कर लोकसभा चुनाव की रूपरेखा में लग गयी है।
अनुपम खेर ने यह भी कहा कि वह आप पार्टी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन अब उनका मोहभंग हो गया है, अब वह किसी भी राजनीतिक दल को ज्वाइन करेंगे, उन्होंने कहा कि मैं अपनी फिल्मी दुनिया में ही खुश हूं।


Click it and Unblock the Notifications
