एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, अस्पताल में भर्ती होने से पहले किए थे इस्कॉन मंदिर के दर्शन

Actor And producer Dheeraj Kumar

Actor and producer Dheeraj Kumar dies at the age of 79: एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं। बता दें कि सोमवार को उनकी हालत बिगड़ जाने की वजह से उन्हें अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार ना हो पाने की वजह से 79 साल की उम्र में उन्होंने अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि धीरज कुमार निमोनिया से पीड़ित थे। बीती रात उनकी हालत काफी क्रिटिकल बताई गई थी। धीरज कुमार के निधन की खबर सुनते ही सिनेमा जगत में मातम छा गया है।

क्रिटिकल कंडीशन में लाया गया था अस्पताल

बता दें की धीरज कुमार की बीती रात तबीयत काफी खराब थी। ICU से भी जब उन्हें आराम नहीं मिला तब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। परिवार वालों ने भी जानकारी दी थी कि उनकी हालत बीते दिन काफी क्रिटिकल थी। परिवार ने यह भी बताया कि तबीयत बिगड़ने से पहले वह इस्कॉन मंदिर भी गए थे, लेकिन इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिवार ने यह भी अनुरोध किया है कि उनकी निजता बनाए रखी जाए। फिलहाल तो एक्टर के निधन का परिवार की ओर को कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

धीरज कुमार का करियर

धीरज कुमार के करियर की बात करें तो 70 और 80 के दशक में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। 1970 से लेकर 1984 के बीच 21 पंजाबी फिल्मों में उन्होंने काम किया था। उन्होंने 1974 में आई फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' में सहायक एक्टर के किरदार में काम किया था। 'हीरा पन्ना', 'रातों का राजा', 'सरगम', 'बहरूपिया' फिल्मों में ही वह अपना टैलेंट दिखा चुके हैं। इसके अलावा वह जीनत अमान और मनोज कुमार के साथ भी काम कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: its entertainment
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X