भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी बने पिता, घर आई नन्हीं परी- PHOTO
भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी एक बेटी के पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया है, साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की है। मनोज तिवारी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे घर आयी एक नन्ही परी.. I am blessed with a baby girl.. जय जगदंबे। बता दें, यह मनोज बाजपेयी की दूसरी संतान है।
नए साल पर आई इस खुशखबरी के लिए फैंस और चाहने वाले मनोज तिवारी को बधाईयां दे रहे हैं। मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रहकर शिक्षा हासिल कर रही है।

आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। भोजपुरी फिल्मों में गायक के रूप में नाम कमाने वाले मनोज तिवारी ने साल 2003 में 'ससुरा बड़ा पैसे' वाला फिल्म बनाई, जिसने सफलता का नया इतिहास रचा। इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और ये भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहलाने लगे। अभिनेता बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा ले चुके हैं और काफी चर्चित रहे थे।
मनोज तिवारी 2013 में भाजपा के सदस्य बने। इस वक्त वो भाजपा के सक्रिय नेताओं में से एक हैं, मौजूदा तौर पर वो उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं।


Click it and Unblock the Notifications











