आंदोलन पर भाजपा सांसद सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी- किसान और हमारी सरकार के बीच में कोई न आएं
एक्टर और भाजपा के सांसद सनी देओल ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सनी देओल ने रविवार को किसान आंदोलन को लेकर लंबा ट्वीट किया है। गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने अपना मत रखते हुए ये साफ तौर पर कहा है कि किसी को भी हमारी सरकार और किसानों के बीच नही ंआना चाहिए।
सनी देओल ने इसके आगे भी काफी बड़ी बात लिखी है। जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही है। फैंस सनी देओल के इस पोस्ट से नाखुश होकर उन्हें चुप तक रहने की नसीहत दे रहे हैं।

कई यूजर्स ने तो ये भी लिखा है कि सनी देओल ने जो लिखा क्या उन्होंने इसे पढ़ा भी है। एक्टर ने अपने पोस्ट में सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए ये भी कहा है कि केंद्र ने हमेशा से ही किसानों की बेहतरी के बारे में सोचा है।


Click it and Unblock the Notifications