78 साल के अमिताभ बच्चन के आंख की गंभीर सर्जरी, दर्द में दिखाया हौसला- दृष्टिहीन हूं, दिशाहीन नहीं
बॅालीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के साथ खुद की सेहत की भी अपडेट फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। जिस तरह वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं, ठीक उसी तरह वह ब्लॅाग के जरिए भी अपने जीवन का हाल कविता के जरिए बताते रहते हैं।
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले अमिताभ बच्चन के आंखों की सर्जरी हुई है। हालांकि उन्होंने केवल इस तरफ इशारा दिया था कि उनकी सर्जरी होने जा रही है।

लेकिन ये नहीं बताया था कि इसकी वजह क्या है? मीडिया में रिपोर्ट सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन ने खुद बताया कि उनकी आंख की सर्जरी हुई है। वहीं अब अपने ब्लॅाग के जरिए अमिताभ ने अपनी आंखों का दर्द जाहिर करने की कवायद की है।


Click it and Unblock the Notifications