आलोक नाथ ने मेरा रेप किया फिर मारा पीटा, उनकी बीवी मेरी बेस्ट फ्रेंड थी - विनता नंदा
बॉलीवुड में इस समय औरतों को काफी हिम्मत मिली हुई हैं और वो उन सारे लोगों के नाम उजागर कर रही हैं जिसने उनके साथ यौन शोषण किया। कल रात बॉलीवुड को एक और झटका लगा जब टीवी के मशहूर शो तारा की प्रोड्यूसर और लेखक विनता नंदा ने बताया कि उनके दोस्त और तारा सीरियल के एक्टर आलोक नाथ ने उनका रेप किया है।
विनता नंदा ने एक लंबे फेसबुक पोस्ट में अपनी आपबीती बताई। ये पोस्ट पढ़कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
उसकी पत्नी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। हम हमेशा एक दूसरे के घर आते जाते रहते थे। हमारा दोस्तों का एक ही ग्रुप था। हम सब साथ में थियेटर किया करते थे। हम में से हर कोई अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है और धीरे धीरे 90 के दशक में सैटेलाइट टीवी के आते ही हमारी कोशिशें कामयाब होने लगी थीं।

मैं उस दौरान, टीवी का नंबर 1 शो तारा लिख रही थी और प्रोड्यूस कर रही थी। वो मेरे सीरियल की हीरोइन के पीछे पड़ा था। हीरोइन उसे कतई पसंद नहीं करती थी।
वो दारूबाज़, बेशरम और ज़िद्दी था लेकिन वो उस वक्त टीवी का सबसे बड़ा स्टार था। यूं कहिए कि उस दशक का सबसे बड़ा स्टार। तो उसकी सब गलतियां माफ थीं। यहां तक कि उसकी बद्तमीज़ी को भी उसके सारे दोस्त झेल जाते थे। लेकिव वो मेरी लीड हीरोइन को लगातार परेशान कर रहा था।
वो हीरोइन से सेट पर झगड़ा करता था और सब देखते रहते थे। जब हीरोइन ने उसकी शिकायत की तो हमने उसे सीरियल से निकालने का फैसला किया। हमें बस एक आखिरी शॉट चाहिए था। उस आखिरी शॉट की पूरी प्लानिंग कर ली गई थी और हमने उसे बता दिया था कि अब शो में तुम्हारे किरदार की ज़रूरत नहीं है।
उसे हमारे प्लान का पता लग चुका था। अपनी आखिरी शूटिंग पर वो सेट पर पीकर आया। और सेट पर पहुंचने के बाद भी वो तब तक पीता रहा जब तक कि शॉट के लिए उसे बुलाया नहीं गया। जैसे ही कैमरा रोल हुआ उसने हमारी हीरोइन को ऊपर से नीचे तक बद्तमीज़ी से छुआ। हीरोइन से उसे एक थप्पड़ मार दिया।
हमने उसे सेट छोड़कर जाने को कहा। हमने उसे साफ बताया कि अब वो सीरियल का हिस्सा नहीं है। ज़िंदगी आगे बढ़ गई। कुछ कॉमन दोस्तों ने बाद में हमारी सुलह कराई। शो की रेटिंग लगातार घटती गई। मैनेजमेंट ने हमें शो की हीरोइन बदलने की सलाह दे डाली। हमने बार बार बताया कि ऐसा नामुमकिन है। लेकिन हमें कहा गया कि थोड़ी और जवान तारा लेकर आओ और बाद में उसे असली तारा की नाजायज़ बेटी बता देना। इसका मतलब था कि हमें असली तारा की भी ज़रूरत पड़ेगी। हमने हामी भर दी। हमारे पास ज़्यादा ऑप्शन नहीं थे। शूटिंग के एक दिन पहले हमें बताया गया कि जिस लीड एक्टर को हमने शो छोड़ने के लिए कहा था वो भी वापस से नई कहानी का हिस्सा होगा। हमें ऐसा करना पड़ा क्योंकि विरोध करना हमारे बस में नहीं था।
उस वक्त हमारे चार और शो चल रहे थे और सभी की अच्छी रेटिंग थी। हम मैनेजमेंट की बात नहीं मानते तो हमारा नुकसान हो जाता। नई कहानी एक हफ्ते तक प्रसारित हुई। उसके बाद हमारे चारों शो और ये शो बंद कर दिए गए।
मुझे कंपनी के सीईओ ने बुलाया और बेइज़्जत किया। उसने मुझे अपने ऑफिस से निकल जाने को कहा और साथ ही ये भी कहा कि मेरे जैसी औरतों को इस देश से बाहर फेंक देना चाहिए। हमारे सारे शो एक साथ बंद हो गए और मेरे प्रोडक्शन हाउस पर ताला लग गया। लेकिन सबसे बुरा तो इसके बाद हुआ।
विनता नंदा ने आगे बताया कि किस तरह आलोक नाथ ने उनका रेप किया और उसके बाद भी प्रताड़ित करते रहे -


Click it and Unblock the Notifications











