..................... बेयर ग्रिल्स के फेमस शो Man vs Wild का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार | Actor Akshay Kumar to feature on ‘Man vs Wild’ - Hindi Filmibeat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रजनीकांत के बाद- अब Man vs Wild का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ Man Vs Wild की शूटिंग पूरी की है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री और रजनीकांत के बाद अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के फेमस शो Man vs Wild का हिस्सा बनेंगे। 30 जनवरी की सुबह अक्षय कुमार इस शो की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे हैं।

मैसूर एयरपोर्ट पर अक्षय को अपनी पूरी टीम के साथ देखा गया है। शो की शूटिंग बांदीपुर टाइगर रिजर्व में होने वाली है। कोई शक नहीं कि अक्षय फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं। उम्मीद है कि शो में एक्शन हीरो अक्षय कुमार के कुछ डेयरडेविल स्टंट भी देखने को मिलेंगे।

Akshay Kumar

इससे पहले रजनीकांत ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क में शो की शूटिंग की है। शूटिंग के दौरान रजनीकांत को छोटी-मोटी चोट भी आईं, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की।

पिछले साल शो में प्रधानमंत्री मोदी बेयर ग्रिल्स के इस शो में नजर आए थे। डिस्कवरी चैनल पर प्रधानमंत्री वाला एपिसोड 12 अगस्त को प्रसारित किया गया था। प्रधानमंत्री वाले एपिसोड के लिए उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग हुई थी। यह एपिसोड काफी पॉपुलर रहा था।

वहीं, अब अक्षय कुमार के एपिसोड के लिए लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। खास बात है कि अक्षय एक्शन व स्टंट्स करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में देखना होगा कि मैन वर्सेज वाइल्ड में उनकी और बेयर ग्रिल्स की कैमिस्ट्री किस तरह की नजर आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X