Video: फैमिली के साथ 'सर्कस' देखने गए अक्षय कुमार ने बीवी से ले लिया पंगा, शादी को कहा 'मौत का कुआं'

एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और कई बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी शेयर किया करते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार पत्नी समेत अपने परिवार को रियल सर्कस दिखाने के लिए लेकर गए। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इसकी एक झलक भी शेयर की। अक्षय कुमार ने अपने परिवार संग इस सर्कस में 'मौत का कुआं' भी देखा और इसकी एक झलक शेयर की।
वीडियो में एक शख्स बड़ी सी गोलाकार बंद जालीदार चीज में बाइक चलाते नजर आ रहा है और अक्षय कुमार दर्शक दीर्घा में बैठकर इसे देख रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार के बगल में बैठकर ट्विंकल खन्ना उनसे पूछ रही हैं कि इसे क्या कहा जाता है? इस सवाल के जवाब में अक्षय कुमार कहते हैं- मौत का कुआं।
जिसके बाद वो फिर से पूछती हैं- क्या? जिसके बाद एक्टर फिर से कैमरा की ओर देखते हुए रिप्लाई करते हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार पीले रंग की टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- कल परिवार को लेकर पुराना सर्कस दिखाने गया था। पत्नी ने पूछा इस एक्ट को क्या कहते हैं। काश मैं बता पाता शादी। साथ ही हैशटैग में उन्होंने #MautKaKuan लिखा है।
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 में शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे आरव और नितारा हैं। आरव की उम्र 20 साल है वहीं, नितारा 10 साल की हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दोनों ही बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
वहीं, अक्षय और ट्विंकल खन्ना एक दूसरे की टांग खींचने का और एक दूसरे के प्रति प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। पिछले दिनों ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन के मौके पर भी बड़े मजेदार अंदाज में विश किया था। उन्होंने लिखा था- भले ही मैंने तुम्हारा लाइव परफॉर्मेंस मिस कर दिया लेकिन तुम्हारे पागलपन को हर दिन मैं देखता हूं। जितना मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझे सच में लगता है कि तुम्हें गाना बंद कर देना चाहिए और हैप्पी बर्थडे टीना।'


Click it and Unblock the Notifications