अक्षय कुमार ने की थी राम रहीम को बचाने की कोशिश, इस आरोप के बाद ट्विटर पर दी सफाई
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय काफी ज्यादा मुसीबत में है और उनपर लगातार ये आरोप लग रहें है कि वो जेल जाने से पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिले थे। उनपर आरोप है कि उन्होने गुरमीत को बचाने के लिए पंजाब के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की और उसको बचाने के लिए मुलाकात की बात की थी। बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद सिख समुदाय उनसे काफी ज्यादा नाराज हो गया था और अक्षय कुमार आधिकारिक तौर पर अपना बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
अक्षय कुमार ने कहा कि कभी भी गुरमीत राम रहीम से नहीं मिले हैं और ना ही उनके साथ किसी भी तरह की बात हुई है। उनको तो सोशल मीडिया से पता चला था कि गुरमीत यहीं उनके बंगले के आसपास रहता है।

उनका ये भी कहना है कि उनके दिल में सिख संस्कृति के लिए काफी ज्यादा सम्मान है और उन्होने इसको बढ़ावा देने वाली कई फिल्में भी हैं जिनमें सिंह इज किंग और केसरी जैसी फिल्में शामिल है।
अक्षय बोले कि वो कभी कुछ ऐसा नहीं करेंगें जिससे उनके पंजाबी भाई बहनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अक्षय कुमार ने ये सारी बातें ट्वीट करते हुए सबके सामने रखीं है और हाल ही मे उनको धार्मिक अपमान करने के मामले में एस आई टी से समन भी मिला है।


Click it and Unblock the Notifications