अभिनेता आफताब शिवदासानी ने कोरोना को हराया, निगेटिव आई कोविड-19 रिपोर्ट

बॉलीवुड में इस साल कोरोना वायरस ने कई सितारों को चपेट में लिया था और उन्ही में से एक थे अभिनेता आफताब शिवदासानी। हाल ही में उन्होने ये खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और फैंस उनके लिए इसके बाद से दुआ कर रहे थे। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है और वो ये है कि अभिनेता आफताब शिवदासानी कोरोना मुक्त हो गए हैं और उनकी रिपोर्ट.. कोरोना निगेटिव आई है।

इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद आफताब ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए दी है।

aftab shivdasani, आफताब शिवदासानी

उन्होने लिखा 'मैं इस बात को आप सबसे साझा करते हुए काफी खुश हूं कि मैने फिर से कोविड टेस्ट करवाया और इस बार भगवान की कृपा से मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आप सभी के सपोर्ट और शुभकामनाओं को लिए दिल से धन्यवाद। ये बीमारी ऐसी है जिसमें सिर्फ 20 प्रतिशत लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और बाकी लोग घर पर ही दवाइयों के सहारे ठीक हो सकते हैं।

इसलिए आप सभी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मैं एक बार फिर से सभी से गुजारिश करूंगा की सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखे, मास्क लगाए और खुद को सैनेटाइज करते रहें। जबतक ये महामारी खत्म नहीं हो जाती है, घर में रहे सुरक्षित रहें।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X