फिल्म गर्व के बाद भी यही सवाल, आखिर कौन है प्रेम किशन?
गुमशुदा लोगों की हमारी इस सीरीज में अगला नाम है अभिनेता प्रेम किशन का। शायद आपने इससे पहले कभी भी इस अभिनेता का नाम ही नहीं सुना होगा। हम आपको बताते है आखिर कौन हैं ये अभिनेता प्रेम किशन। प्रेम किशन बॉलीवुड अभिनेता और अपने जमाने के मशहूर विलन प्रेम नाथ के पुत्र थे।

जिन्होंने 1977 की सुपर हिट फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए'में अभिनय कर लोगों का दिल जीत लिया था। आपको बता दें की इन्होने अपने फिल्मी सफ़र की शुरुआत 1977में ही बनी फिल्म अलीबाबा मरजीना से की थी जो पर्दे पर ज्यादा दिन नहीं चली।अपने पूरे फिल्मी सफर में सिर्फ 5 फ़िल्में में अभिनय करने वाले प्रेम किशन की अंतिम फिल्म होटल थी जो 1981 में प्रदर्शित हुई थी।
1981 के बाद प्रेम किशन ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और उन्होंने बतौर निर्माता एक नयी शुरुआत की।आपको बता दें की बतौर निर्माता इन्होने 2004 में सलमान खान अभिनीत फिल्म गर्व का निर्माण किया था।


Click it and Unblock the Notifications