जुनून ले गया 36 चौरंगी लेन, मगर गुम हो गए करन कपूर

By Belal Jafri
<ul id="pagination-digg"><li class="previous"><a href="/news/actor-actress-bollywood-prem-kishan-217689.html">« Previous</a>

जैसा ही हम आपको इस सिरीज की शुरुआत में ही बता चुके हैं। ये उन अभिनेताओं को वन इंडिया की तरफ से एक ट्रिब्यूट है। जो बॉलीवुड आए तो थे एक सफल अभिनेता का सपना लेकर लेकिन किन्ही कारणों के चलते ये चले गए और गुमनामी के अंधेरों में खो गए। या ये कहे की आज ये बॉलीवुड से लगभग गायब ही हो चुके हैं। गौर करने वाली बात ये है की हमने इन्हें कुछ एक नयी पुरानी फिल्मों में देखा तो जरूर लेकिन हम इनका नाम नहीं जानते। बॉलीवुड से अचानक गायब हुए लोगों की इस सिरीज में पांचवां नाम है 70 के दशक के अभिनेता करन कपूर का।

करन कपूर

70 के दशक के एक ब्रिटिश जैसे दिखने वाले इस अभिनेता को भले ही आप न जानते हों। लेकिन इनके पिता और दादा को आप जरूर जानते होंगे। करन कपूर बॉलीवुड अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते और शशि कपूर के पुत्र है।

karan kapoor

जिन्होंने बॉलीवुड में अपने फ़िल्मी शुरुआत फिल्म 1978 में आयी फिल्म जुनून से की। विदेशी मां से होने के कारण इनका लुक गैर भारतीय था। जो उस समय बॉलीवुड में एक यूनीक लुक माना गया। 10 साल के लम्बे समय में सिर्फ 5 फिल्में करने वाले करन के साथ भले ही उनके पिता का नाम जुड़ा था। लेकिन फिर भी ठीक ठाक हिंदी न बोल पाने के कारण करन को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।

जिस कारण इनकी पिक्चरों को चुनिंदा लोग ही देखने जाते थे। दर्शकों से नकारे जाने के बाद इन्होने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और गायब हो गए। आपको बताते चलें की अपने अलग लुक की वजह से करन ने बॉम्बे डाइंग जैसे ब्रांड के लिए काफी समय तक मॉडलिंग की थी।

<ul id="pagination-digg"><li class="previous"><a href="/news/actor-actress-bollywood-prem-kishan-217689.html">« Previous</a>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X