..................... Actor | Actress | bollywood | Hemant Birje | अभिनेता | अभिनेत्री | बॉलीवुड | हेमंत बिरजे - Hindi Filmibeat

कंक्रीट के जंगल में आखिर कहां है टार्जन?

By Belal Jafri
<ul id="pagination-digg"><li class="next"><a href="/news/actor-actress-bollywood-kumar-gaurav-217682.html">Next »</a></li></ul>

कल हमने आपको बम्बई नगरिया की एक बहुत बड़ी खासियत से रु-ब-रु कराया था। हमने आपको बताया था की मायानगरी मुंबई एक ऐसा शहर है जो लोगों के मुकद्दर को संवारती है। यहां आदमी आंखों में ढेरो सपने लिए हुए आता है। कड़ी मशक्कत करता है। इस मेहनत को करने के बाद कुछ लोग तो कामयाबी की बुलंदियों पर चढ़ जाते है। कुछ गुमनामी के अंधेरों में कही गम हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में, जो बॉलीवुड आए तो थे एक सफल अभिनेता बनने का सपना लेकर और फिर गुमनामी के अंधेरों में कहीं गायब हो गए।

गुमनाम अभिनेताओं की हमारी इस सीरीज का पहला नाम आता है हेमंत बिरजे का।

हेमंत बिरजे

पुणे के एक बैंक में बतौर चपरासी काम करने वाले साथ ही एक अच्छी फिजीक के मालिक हेमंत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। पुणे में लोकल स्तर पर अभिनय करने वाले हेमंत का यही शौक उन्हें मुंबई ले गया। शुरूआती दौर में काफी संघर्ष करने वाले हेमंत को एक बड़ा ब्रेक दिया निर्देशक बब्बर सुभाष ने।

हेमंत ने 1985 में आई इनकी फिल्म टार्जन में बतौर लीड अभिनेता काम किया। जहाँ एक अच्छी फिजीक और अपने रफ एंड टफ लुक के चलते हेमंत ने बहुत ही खूबसूरती से अपने किरदार को पर्दे पर निभाया। इस फिल्म के बाद हेमंत रामसे ब्रदर्स के फेवरेट हो गए और फिर इसके बाद इनको रामसे ब्रदर्स की हॉरर फ्लिक में देखा गया।

जहाँ ये अपने पूरे दम खम से पर्दे के भूत से लड़ते थे और सिनेमा घर में दर्शक ताली और सीटी बजाते थे। 1980 से 1988 तक पर्दे पर सक्रिय रहने वाले हेमंत इसके बाद इक्का दुक्का फिल्मों में ही देखे गए और उसके बाद अचानक कही गायब हो गए।

<ul id="pagination-digg"><li class="next"><a href="/news/actor-actress-bollywood-kumar-gaurav-217682.html">Next »</a></li></ul>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X