बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मॉल में फाड़े पठान के पोस्टर, इस शहर से आई खबर

Recommended Video
शाहरुख खान की फिल्म पठान इसके पहले गाने बेशरम रंग के रिलीज के बाद से ही खबरों का हिस्सा है और लोग इसको लेकर कई तरह के विरोध कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कुछ ऐसा कर दिया है कि ये फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल अहमदाबाद के बस्तरपुर इलाके में स्थित एक मॉल में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है।
विहिप के वीडियो मे साफ नजर आ रहा है कि ये सभी कार्यकर्ता नारे लगाते हुए और पठान के पोस्टर और उनके अभिनेताओं के बड़े कटआउट फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विहिप की गुजरात इकाई ने पहले कहा था कि वे राज्य में फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस काफी शख्त दिखाई दी थी और सभी को हिरासत में ले लिया है।

बस्तरपुर पुलिस
पुलिस निरीक्षक जेके डांगर ने कहा कि बस्तरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विहिप और बजरंग दल
बता दें कि गुजरात समेत कई राज्यों से विहिप और बजरंग दल के लोगों ने कहा था कि वो फिल्म को नहीं रिलीज होने देंगे।

पोस्टर जलाते हुए
इसके पहले भी शाहरुख खान का पोस्टर जलाते हुए कुछ वीडियोज सामने आ चुके हैं और फैंस इसपर रिएक्ट करते हुए भी दिखे थे। बता दें कि पूरा विवाद तब शुरु हुआ था जब शाहरुख खान की इस फिल्म से पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था।

ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी
इस गाने में दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी थी, जिसको बाद आरोप लगाए गए थे कि भगवा को बदनाम करने के लिए किया गया है।

25 जनवरी 2023
फिलहाल फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी।


Click it and Unblock the Notifications