VIDEO: 'टाईगर जिंदा है' का धमाकेदार एक्शन सीन.. सलमान खान की झलक!
टाईगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म से एक एक्शन सीन ट्विटर पर शेयर किया है। यहां देंखे वीडियो।
अली अब्बास जफर अपनी फिल्म 'टाईगर जिंदा है' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। तभी वे ट्विटर पर फिल्म की तस्वीरों के साथ साथ अब वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। जी हां, निर्देशक ने फिल्म से एक एक्शन सीन की झलक शेयर की है, जहां आपको सलमान खान की हल्की झलक भी दिखेगी।
सलमान- कैटरीना की रोमांटिक तस्वीर.. फैंस हुए CRAZY.. क्या क्या कह डाला!
पिछली फिल्म की तरह यहां भी सलमान खान- अविनाश सिंह राथौड़ (टाईगर).. और कैटरीना- ज़ोया के किरदार में नजर आएंगे। सलमान RAW एजेंट हैं, जबकि कैटरीना ISI एजेंट..

फिलहाल शूटिंग ऑस्ट्रिया में हो रही है, इसके बाद 'टाईगर ज़िंदा है' की शूटिंग यूएई और अबू ढ़ाबी में की जाएगी। लेकिन खास बात यह है कि इनमें से कई लोकेशन जीरो डिग्री तापमान वाले भी होंगे। जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
बता दें, फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए निर्देशक ने हॉलीवुड एक्शन डाइरेक्टर Tom Struthers को अप्रोच किया है। टॉम ने फिल्म X-Men, the dark knight, inception जैसी धमाकेदार फिल्मों में एक्शन डाइरेक्ट किया है।
यहां देंखे वीडियो-
Action begins @TigerZindaHai . pic.twitter.com/dNehnLHCqp
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) March 23, 2017


Click it and Unblock the Notifications











