अक्षय की एक्शन रीप्ले, राजेश खन्ना युग को सलामी
अक्षय इस फिल्म के लुक को राजेश खन्ना यानी अपने ससुर को समर्पित कर रहे हैं। उनका कहना है कि 70 के दशक के राजा राजेश खन्ना थे। इसलिए वह एक्शन रीप्ले की पहली स्क्रीनिंग राजेश ख्नन्ना के लिए आयोजित कर रहे हैं। उन्होने इस फर्स्ट और स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए फिल्म के निर्देशक और अपने दोस्त विपुल शाह को भी मना लिया है।
अक्षय कहते हैं कि ये वो जमाना था जब हर कोई उनके ससुर का फैन था। मैं खुद उनकी फिल्में अराधना, अमर प्रेम और कटी पतंग को देखने के लिए घंटों लाइन में लगा रहता था। मैं सोच भी नहीं सकता था कि मेरे आदर्श की बेटी ही मेरी पत्नी बनेगी। ये तो मेरा सौभाग्य ही है कि आज मैं उन का दामाद हूं। वैसे राजेश खन्ना भी उन्हे अपना दामाद बना कर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं या नहीं, ये तो फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद उनके रिएक्शन से ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
