..................... Action King Salman Khan! Old video goes viral with 'Sikander' teaser - Hindi Filmibeat

एक्शन किंग सलमान खान! 'सिकंदर' टीज़र के साथ वायरल हुआ पुराना वीडियो

By Filmibeat Desk
salman khan sikandar

Salman Khan Action King- सलमान खान का फिल्मों के लिए पैशन किसी से छुपा नहीं है, और यही चीज़ उनके फैंस को हमेशा इंस्पायर करती आई है।

हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक्शन सीन करने की ज़िद के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो में सलमान बताते हैं कि डॉक्टर्स ने मना किया था, लेकिन फिर भी उन्होंने एक्शन सीन्स करने से पीछे हटने का नाम नहीं लिया।

उनकी आने वाली फिल्म सिकंदर का टीज़र रिलीज़ होते ही यह वीडियो फिर से इंटरनेट पर छा गया है। टीज़र में सलमान को जबरदस्त एक्शन करते देख फैंस को उनकी पुरानी बात फिर से याद आ गई।

वीडियो में सुपरस्टार ने स्टंट करते समय आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने माना कि डॉक्टरों ने उन्हें इन स्टंट्स से होने वाले शारीरिक तनाव को लेकर आगाह किया था। यहां तक कि डॉक्टरों ने ये भी कहा था कि अगर उन्होंने ऐसे एक्शन सीन जारी रखे, तो बढ़ते ब्लड फ्लो की वजह से यह उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है।

लेकिन भाईजान स्टाइल में सलमान ने साफ कहा कि वो फिल्में बनाना नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा, "या तो फिल्में बनाना बंद कर दूं, या फिर जब तक करूं, पूरे डेडिकेशन के साथ करूं।" उनकी ये बातें उनके जबरदस्त पैशन को दिखाती हैं। साथ ही, उन्होंने फैंस को भरोसा भी दिलाया कि जब वो खतरनाक स्टंट करते हैं, तो सेफ्टी हमेशा उनकी पहली प्रायोरिटी रहती है।

सलमान खान की बेमिसाल स्टारडम और जबरदस्त फैन फॉलोइंग किसी भी बॉक्स ऑफिस नंबर से परे है। उनका आइकॉनिक दर्जा उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी से साबित होता है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी और ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित उनकी अगली फिल्म सिकंदर, जो ईद पर रिलीज हो रही है, को लेकर एक्सहिबिटर्स और ऑडियंस दोनों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

Read more about: salman khan sikandar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X