हैप्पी न्यू ईयर के साथ रिलीज होगा अजय की एक्शन जैक्सन का ट्रेलर

शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच का दुश्मनी का किस्सा लगभग समाप्त हो चुका है। ये किस्सा शुरु हुआ था दोनों की फिल्मों के एक साथ एक ही दिन रिलीज होने की वजह से और अब दोनों अपनी फिल्मों की वजह से ही एक दूसरे के करीब आते दिख रहे हैं। अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स के साथ ही शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर को अटैच किया गया। ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पॉंस मिला और सिंघम रिटर्न्स की सुपर सफलता की वजह से हैप्पी न्यू ईयर को को भी काफी फायदा मिला।

अब खबर है कि अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन का ट्रेलर शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के साथ अटैच किया गया है। हालांकि अभी तक इस खबर पर अजय देवगन या एक्शन जैक्सन टीम ने कोई कमेंट नहीं किया है। अभी फिल्म के ट्रेलर पर काम चल रहा है और आखिरी कुछ बदलाव किये जा रहे हैं। लेकिन ये खबर जरुर है कि अजय देवगन चाहते हैं कि दीवाली के दौरान ही वो अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करें।

यूं तो अजय देवगन ने हमेशा कहा है कि शाहरुख खान के साथ बैठकर वो ड्रिंक नहीं करते लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो उन्हें अपना दुश्मन मानते हैं। शाहरुख खान ने भी हमेशा यही कहा कि अजय देवगन और उनके बीच कोई प्रॉब्लम नहीं है। सिंघम रिटर्न्स की शूटिंग के दौरान तो बादशाह शाहरुख खान को फिल्म के सेट पर जाकर अजय को गले लगाते भी देखा गया।

तो देखते हैं कि एक्शन जैक्सन और हैप्पी न्यू ईयर को लेकर ये खबर आगे चलकर सच साबित होती है या फिर सिर्फ एक अफवाह।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/SrJhqxYRJBU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X