'एक्शन जैक्सन' स्टार, अजय- सोनाक्षी ने की PM मोदी से मुलाकात

अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की ताजा रिलीज हुई फिल्म एक्शन जैक्सन सिनेमाघरों में अपने जलवे दिखा रही है। बहरहाल, इस फिल्म के प्रोमोशन के लिए सितारे दिल्ली में मौजूद थे, जब इनकी मुलाकात रियल लाइफ एक्शन किंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई।

action jackson

इस मौके पर फिल्‍म 'एक्‍शन जैक्‍सन' की पूरी टीम के साथ सोनाक्षी सिन्‍हा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भी मौजूद थे। इस सबने नरेन्द्र मोदी के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई। जिसे सोनाक्षी ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। सोनाक्षी ने पोस्ट में लिखा एक्शन + जैक्शन + शॉटगन with the man of action himself, our honourable PM.

आपको बता दें, इन दिनों फिल्‍म के सभी कलाकार फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त थे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अजय देवगन खतरनाक एक्‍शन करते नजर आयेंगे। वहीं, इस फिल्म में अजय प्रभुदेवा स्टाइल डांस करते भी दिखेंगे, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं।

बहरहाल, फिल्म आज रिलीज हो चुकी है। अब देखना यह है कि अजय, सोनाक्षी और प्रभुदेवा की यह तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X