Video: एक्शन जैक्सन का पहला धमाकेदार गाना 'कीड़ा' हुआ रिलीज
अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म एक्शन जैक्सन काफी पॉपुलर हो रही है। कभी अपने पोस्टरर्स को लेकर तो कभी अजय देवगन की डांस को लेकर। गौरतलब है कि कोरियोग्राफर और डाइरेक्टर प्रभुदेवा की फिल्म एक्शन जैक्सन का पहला गाना 'कीड़ा' रिलीज हो गया है।

रिलीज के साथ ही यह गाना काफी चर्चित हो रहा है। इस गाने को सोशल मीडिया पर ऑडियंस का रिसपॉन्स जबरदस्त मिल रहा है। मात्र 20 घंटे के अंदर इसे करीब 583,658 लोग देख चुके हैं।
गाने में सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी को हमने पहले भी प्रभुदेवा की फिल्मों में थिरकते देखा है, लेकिन अजय देवगन को शायद हम पहली बार इस अंदाज में देख पाएंगे। साथ ही गाने में अजय और सोनाक्षी की केमेस्ट्री भी काफी रोमांटिक सी नजर आ रही है।
इस मजेदार गाने को हिमेश रेशमिया और नीति मोहन ने गाया है। वहीं, इसे ऑस्ट्रलिया में शूट किया गया है। फिल्म 'एक्शन जैक्सन' 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications