सिंघम रिटर्न्स के चलते रुकी एक्शन जैक्सन

लेकिन प्रभुदेवा के सामने एक बड़ी मुश्किल है, वो ये है कि वो चाहते हैं एक्शन जैक्सन फिल्म का क्लाइमेंक्स हैदराबाद में शूट हो जबकि जुलाई में बारिश शुरु हो जाने के चलते शूटिंग करने में मुश्किल हो सकती है। प्रभुदेवा मना रहे हैं कि बिना किसी मुश्किल एक्शन जैक्सन का क्लाइमेक्स शूट हो जाए। मीडिया से बात करते हुए प्रभुदेवा ने कहा शूटिंग जुलाई में टालने के अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था। क्योंकि अजय सिंघम रिटर्न्स की शूटिंग में व्यस्त हो गये हैं। लेकिन मुझे भरोसा है कि सब सही होगा। मैं पहली बार अजय के साथ काम कर रहा हूं और आपको बता सकता हूं कि ये बेहद खास फिल्म होगी।
खैर प्रभुदेवा चाहे जो भी कहें लेकिन सच तो ये है कि अपनी फिल्म की शूटिंग रुक जाने से वो परेशान तो हैं ही। अजय देवगन भी पहली बार प्रभुदेवा के साथ काम कर रहे हैं और अगर वो प्रभुदेवा को इग्नोर करके रोहित शेट्टी को ज्यादा इंपोर्टेंस देते रहे तो हो सकता है कि ये प्रभु देवा और अजय की साथ में आखिरी फिल्म हो। तो इस बात का अजय को भी ध्यान रखना चाहिए कि प्रभु देवा के साथ काम करके सितारों की किस्मत के सितारे चमक उठे हैं। तो वो ऐसा काम ना करें कि जिससे उनके और प्रभुदेवा के रिश्ते में खटास आए।


Click it and Unblock the Notifications