AJ Title Song: लड़की हाथ लगाए तो झप्पी, मैं हाथ लगाऊं तो पप्पी, मौत की

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। प्रभुदेवा और अजय देवगन वाले इस गाने को सुनकर तो पता नहीं, लेकिन देखकर आपको जरूर मजा आएगा। क्योंकि इस गाने में एक बार फिर आपको दिखेगा प्रभुदेवा का जबरदस्त डांसिंग जलवा।

action jackson

इस गाने में एक्टर अजय देवगन धमकी देते नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रभुदेवा डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं आपको बता दें, कि इस गाने में खुद अजय देवगन ने आवाज दी हैं। पूरे गाने में अजय ने डॉयलॉग बोला है जिसे शिराज अहमद ने लिखा है। जबकि संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।

प्रभुदेवा की डांसिंग स्टाइल से सभी वाकिफ हैं। लेकिन इस गाने में अजय माइकल जेक्‍सन डांसिग स्टाइल में लोगों की हड्डियां तोडते नजर आ रहे हैं। साथ ही गाने में डॉयलोग्स को काफी प्रभावी ढ़ंग से इस्तेमाल किया गया है। वहीं, फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई दी हैं। लेकिन यहां उन्हें डांस का मौका नहीं मिला है।

फिल्म में यामी गौतम, कुणाल रॉय कपूर और सोनू सूद भी मुख्य भूमिका में हैं। अजय इस फिल्‍म में काफी स्टंसस करते नजर आएंगे और इस फिल्म के लिए काफी वजन भी घटाया है। एक्शन जैक्सन 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी।

<iframe width="506" height="285" src="//www.youtube.com/embed/lvSXz0GfFV0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X