..................... Action is my forte says Jackie Shroff's son Tiger Shroff, एक्‍शन फिल्‍में करना चाहते हैं जैकी श्रॉफ के बेटे - Hindi Filmibeat

एक्‍शन फिल्‍में करना चाहते हैं जैकी श्राफ के बेटे टाईगर

Tiger-Jackie
मुंबई। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जैकी दादा के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता जैकी श्राफ के बेटे टाईगर श्राफ अपनी आने वाली फिल्‍म 'हीरोपंती' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्‍म में वह उत्‍तर प्रदेश के एक युवा का किरदार निभा रहे हैं। टाईगर का कहना है कि मुझे एक्‍शन फिल्‍में करना पसंद है लेकिन मैं सभी पहलूओं चाहे वो एक्‍शन, इमोशन या कॉमेडी हो सभी पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

टाईगर कहते है कि मेरे पिता ने अब तक फिल्‍म इंडस्‍ट्री में 35 वर्ष गुजार दिये है। वो मेरे लिए प्रेरणा हैं। मेरी परवरिश मुंबई में हुई है, इसलिए उत्‍तर प्रदेश के लोगों की तरह बोलने के लिए मैनें प्रशिक्षण लिया है। टाईगर मार्शल आर्ट प्रशिक्षित हैं। उनका कहना है कि कैमरे के सामने एक्टिंग करना कभी भी आसान काम नहीं होता है। मैंने सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर देर रात तक शूटिंग की है। यह काफी मुश्किल लेकिन मजेदार था।

इस फिल्‍म के निर्देशक साबिर खान हैं। टाईगर ने कड़ी मेहनत करने के लिए फिल्‍म के टेक्‍नीशियंस, डायरेक्‍टर और कैमरामैन का आभार जताया साथ ही यह भी कहा कि साजिद खान के प्रोडक्‍शन में अपने करियर की शुरूआत करना एक उपलब्धि के जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X