''एक्शन फिल्मों के साथ मेरी जोड़ी स्वर्ग से बनकर आई है, मैं बहुत एन्जॉय करता हूं''
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पिछली दोनों रिलीज़ फिल्मों की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, ऋतिक ने दोनों फिल्मों पर अपने विचार शेयर किये। साल 2019 में ऋतिक की दो फिल्में रिलीज हुई- सुपर 30 और वॉर। दोनों ही फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग थी, लेकिन ऋतिक ने अपने अभिनय और अविश्वसनीय ट्रांस्फोर्मेशन से हर किसी को चकित कर दिया।
दोनों फिल्मों पर बात करते हुए ऋतिक कहते हैं, "व्यावसायिक रूप से यह मेरे लिए बहुत खास साल रहा है। दोनों ही सफलताएं बेहद सशक्त रही हैं। इसने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया है।"

उन्होंने कहा, "एक्शन फिल्मों के साथ तो मेरी जोड़ी स्वर्ग से बनकर आई है। मुझे इस पर भी विश्वास करना अच्छा लगता है क्योंकि यह वह शैली है जिसका मैं सबसे अधिक आनंद लेता हूं।"
गौरतलब है कि ऋतिक की ज्यादातर फिल्में एक्शन जॉनर में हैं, जैसे कि कृष और धूम 2 (दोनों 2006), अग्निपथ (2012), बैंग बैंग (2014) और काबिल (2017), सभी फिल्मों को बेहद पसंद किया गया है।
हालिया रिलीज 'वॉर' में ऋतिक का अभिनय और उनका किरदार कबीर भी सुपरहिट हो चुका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
यह फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म बन गई है और दर्शक एक बार फिर ऋतिक रोशन की परफेक्ट बॉडी, उनके सेक्सी डांस मूव्स और एक अभिनेता के रूप में उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस की कायल हो गयी है।
इतना ही नहीं, अभिनेता ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है क्योंकि उन्होंने सुपर 30 के बाद न केवल अपने शारीरिक परिवर्तन की चुनौती से हाथ मिलाया बल्कि उस पर खरे उतरे और वह भी महज दो महीने के भीतर, जो निस्संदेह क़ाबिले तारीफ़ है!


Click it and Unblock the Notifications
