..................... Acting like an extra curriculum: Gippi actor Riya Vij | शौकिया तौर पर अभिनय करती हूं : रिया विज - Hindi Filmibeat

शौकिया तौर पर अभिनय करती हूं : रिया विज

फिल्म 'गिप्पी' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही अभिनेत्री रिया विज कहती हैं कि अभिनय उनका एक शौक है, वास्तव में वह एक दंतचिकित्सक बनना चाहती हैं। वह फिल्मों के लिए अनुबंध करते समय बराबर यह ध्यान रखती हैं कि इससे उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो।

रिया ने आईएएनएस को बताया, "मैंने अभिनेत्री बनने के बारे में कभी गंभीरता से नहीं सोचा। लेकिन यदि मुझे मौका मिलता है तो मैं स्वीकार कर लेती हूं। मैं फिलहाल पढ़ाई कर रही हूं और एक दंतचिकित्सक बनना चाहती हूं। अभिनय मेरे लिए अतिरिक्त गतिविधि है और मेरा शौक है। मुझे इसमें मजा आता है।"

रिया को अपनी पढ़ाई और दूसरे कामों में बराबर अपने परिवार का सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा, "मेरा परिवार काफी खुले विचारों वाला है। मेरे परिवार में किसी काम के लिए किसी तरह की बंदिश नहीं है। वह सब मेरी फिल्म को लेकर मेरी ही तरह उत्साहित हैं। मुझे हमेशा अपने परिवार का सहयोग मिलता है।"

सोनम नायर निर्देशित धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'गिप्पी' एक किशोरी के जीवन पर आधारित कहानी है। फिल्म 10 मई को प्रदर्शित होने वाली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X