एक्टिंग ही मेरी जिंदगी औऱ जीने की वजह है: विद्या बालन
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए विद्या ने फिर से दोहराया कि शादी हो जाने के बाद भी उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ा है। काम और शादी दो अलग-अलग चीजें हैं औऱ दोनों ही जिंदगी जीने के लिए काफी जरूरी है।
मेरे लिए अभिनय वह चीज हैं जिसके लिए मैं जीती हूं और मैं खुद को कभी भी राजनीति में जाते हुई नहीं देख सकती। 'द डर्टी पिक्चर' की डर्टी गर्ल विद्या को अभिनय का पेशा इतना पसंद है कि वह कभी भी कैमरे के पीछे नहीं जाना चाहती और न ही अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के निर्माण कार्य को अपने हाथों में लेना चाहती हैं। सिद्धार्थ डिज्नी यूटीवी स्टूडियोज के प्रबंध निदेशक हैं।
फिलहाल विद्या इन दिनों फरहान अख्तर के साथ शादी के साइड इफेक्टस नामक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म का शूट लगभग पूरा हो चुका है। फिल्म फरवरी 2014 में रिलीज होगी।
फिल्म और विद्या के बारे में फरहान अख्तर ने भी खुलकर विद्या की तारीफ की। फरहान ने कहा कि विद्या एक ऐसी कलाकार है जिससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मुझे अगर दोबारा काम करने का मौका मिला उनके साथ मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगा।


Click it and Unblock the Notifications












