रैम्प पर चलने से आसान एक्टिंग : मिनिषा

By Jaya Nigam

नई दिल्ली। फिल्म वैन डन अब्बा की ऐक्ट्रेस मिनिषा लांबा हमेशा से 'विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक' की 'शोस्टॉपर' बनती रही हैं। लेकिन अब भी रैम्प पर चलने सोचकर उन्हे पसीना आ जाता है। मिनिषा खुद कहती हैं "यहां काफी सारे शो में हिस्सा लेने के बाद भी मैं रैम्प पर चलने की आदी नहीं हूं। मुझे एक्टिंग रैंप पर चलने से ज्यादा आसान लगती है।

मिनिषा बताती हैं "मैं हर बार यहां होती हूं तो केवल यही प्रार्थना करती हूं कि मैं रैम्प पर ढंग से चल सकूं। मैं खुद से इधर-उधर ना देखने, धीरे-धीरे चलने, एक गति बनाए रखने के लिए कहती हूं। रैंप पर चलते समय इस बात के चांस बहुत ज्यादा होते हैं कि आपके कपड़े पैरों में उलझ जाएं या आप गिर जाएं। रैंप पर चलना बहुत मुश्किल होता है और मैं बेहतर मॉडल्स की प्रशंसा करती हूं।"

मिनिषा डिजाइनर राणा गिल के शो में 'शोस्टॉपर' बनने वाली थीं लेकिन ऐसा ना हो सका। राणा का शो बुधवार को होना था और सुरक्षा कारणों के चलते फैशन सप्ताह की शुरुआत नहीं हो सकी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X