..................... Acting is a very precarious career: Amrita Rao, फिल्‍मी दुनिया में आप कुछ भी प्‍लान नहीं कर सकते: अमृता राव - Hindi Filmibeat

फिल्‍मी दुनिया में आप कुछ भी प्‍लान नहीं कर सकते: अमृता राव

Amrita Rao
मुंबई। इश्‍क विश्‍क, मैं हूं ना और विवाह जैसी फिल्‍मों में काम करने वाली अमृता राव का कहना है कि आप बॉलीवुड में कभी भी प्‍लान नहीं कर सकते हैं कि आप एक साल में कितनी फिल्‍में करेंगी। बतौर एक्‍टर करियर अनिश्चित होता है। कभी आप के पास फिल्‍मों की लाइन लग जाती है तो कभी आप कुछ अलग करने की चाह में हां नहीं कर पाते हैं।

अमृता का कहना है कि यह सिर्फ मेरे साथ नहीं होता है बल्कि हर एक्‍टर की जिंदगी में यह मौका आता है जब वह अच्‍छे और बुरे वक्‍त का सामना करता है। इस साल तीन फिल्‍मों में काम करने वाली अमृता का कहना है कि उन्‍होने ये कभी भी नहीं सोंचा था कि इस वर्ष वह तीन फिल्‍मों में काम करेंगी। मैं अब तक अपने सफर से पूरी तरह संतुष्‍ट हूं। अगर मुझसे ये कहा जाय कि 'सत्‍याग्रह' मेरे करियर की आखिरी फिल्‍म है तो मुझे लगता है कि अब तक जो भी मैंने पाया है उससे मैं संतुष्‍ट हूं।

31 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि यह एक दौर होता है जब आपके पास बेहद काम होता है और आप अलग-अलग कारणों से उन्‍हें नहीं कर पाते हैं। कभी तो आप सिर्फ इसलिए नहीं करते हैं क्‍योंकि आप कुछ अलग करने की चाह रखते हैं। अमृता का मानना है कि फिल्‍मी दुनिया में किसी का भी भविष्‍य अनिश्चित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X