रॉकस्टार के कारण हिरोईन बनीं नरगिस फाखरी
फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री काम करेंगी लेकिन फिल्म रॉकस्टार की कहानी ने उन्हें मॉडल से अभिनेत्री में तब्दील कर दिया। एचसीएल कंपनी की अल्ट्राबुक लांच के मौके पर नरगिस ने मीडिया से बात करते हुए यह राज खोला।
नरगिस ने कहा कि एक तो रॉकस्टार की कहानी इतनी अच्छी थी जिसको सुनने के बाद मैंनें तुरंत हां कर दी। दूसरा रणबीर कपूर का मुझे हेल्प करना जिसके कारण मैं अपनी टूटी-फूटी हिंदी के बावजूद भी अच्छी एक्टिंग कर पायी। लोगों ने जब मुझे आकर कहा कि मैंने अच्छा काम किया है तो मुझे बहुत खुशी हुई।हमेशा अपने जीवन में रोमांच को महत्व देने वाली नरगिस फाकरी ने कहा कि वो और फिल्में करने की ख्वाहिश रखती हैं लेकिन जब तक अच्छी कहानी नहीं मिलती है, वो तब तक हां नहीं करने वाली हैं। गौरतलब है कि म्यूजिकल सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार से फिल्मी दुनिया में हलचल पैदा करने वाली नरगिस का रणबीर कपूर के साथ अफेयर की खबरें भी आयी थीं।
लोगों का कहना था कि नरगीस,रणबीर की मां नीतू कपूर को भी काफी पसंद हैं। लेकिन फिल्म के रिलीज के बाद मामला शांत हो गया था लेकिन नरगिस ने एक बार फिर से रणबीर के कसीदे पढ़े हैं इसलिए हो सकता है कि पूराना मामला फिर से तूल पकड़ ले।


Click it and Unblock the Notifications












