नहीं रहीं बॉलीवुड की जोहरा जबी 'अचला सचदेव'
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा 'अचला सचदेव' का निधन हो गया। लंबी बीमारी के कारण पुणे के एक हॉस्पिटल ने उन्होंने आखिरी सांस लीं। वह 88 वर्ष की थीं।

पेशावर में जन्मी अचला ने करीब 250 फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत फिल्म 'फैशनेबल वाइफ' से की। उनकी सबसे यादगार भूमिका बलराज साहनी के साथ फिल्म 'वक्त' में थी।
उन्होंने फिल्म 'प्रेम पुजारी', 'मेरा नाम जोकर', 'हरे रामा हरे कृष्णा' और 'अंदाज' में भी काम किया था। अचला ने फिल्म वक्त, चांदनी और दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, ना तुम जानो ना हम सहित कुछ और यादगार फिल्मों में भी दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











