सौम्य स्वभाव वाली थीं बॉलीवुड की जोहरा जबीः अमिताभ

अमिताभ ने उनकी मौत पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि अचला सचदेव जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह निजी जीवन में बेहद संजीदा और सौम्य महिला थीं। मैं उनकी आत्म की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अचला का पुणे के एक अस्पताल में ब्रेनहेमरेज के चलते निधन हो गया। वह 91 साल की थीं। अचला ने फिल्म जगत में कई मौकों पर मां की भूमिका निभाई।
उन्होंने करीब 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है अचला सचदेव का पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। बॉलीवुड की हिट फिल्म वक्त का बेहद लोकप्रिय गीत 'ऐ मेरी जोहरा जबी' में अभिनय किया था।


Click it and Unblock the Notifications











