संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती'.. सेट पर हुआ हादसा.. एक की मौत
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के सेट पर हुए एक हादसे में एक पेंटर की मौत हो गई है। दीपिका पादुकोण ने इसपर अफसोस जताया है।
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक पेंटर की हादसे पर ही मृत्यु हो गई। फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस घटना पर अफसोस जताया है और मृतक के आत्मा को शांति मिलने की कामना की है।

फिल्म की शूटिंग मुंबई के फिल्मसिटी में हो रही है। जहां विशाल सेट तैयार किया जा रहा है। इसी दौरान 34 वर्षीय पेंटर, जिनका नाम मुकेश डाकिया बताया जा रहा है, कि 5 फुट ऊंचे मचान से गिरकर मौत हो गई।
मुकेश सेट निर्माण से जुड़े थे। हादसे के तुरंत बाद मुकेश को कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सलमान पर किया COMMENT.. तो भड़क गए फैंस.. निकाला जमकर गुस्सा
भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ ने कहा, यह एक अफसोसजनक हादसा है। हमारी पूरी कोशिश है कि पुलिस को अपनी इंवेटिगेशन में हमारी ओर से हर मदद मिल सके। हम मृतक के परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।
वहीं, हादसे के बाद वर्कर्स यूनियन का गुस्सा संजय लीला भंसाली पर निकला है। यूनियन का कहना है कि हमने कई बार निर्माता- निर्देशकों से कहा है कि सेट पर एंबुलेंस का इंतजार रखें, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भंसाली 50 लोगों का काम 30 लोगों से लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications