इंडियन 2 के सेट पर हादसा- कमल हासन के Assistant Director समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत
दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन इस समय फिल्म इंडियन 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस समय जो खबर आ रही है वो दिल दहला देने वाली है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग सेट पर एक हादसा हुआ है जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 9 लोग बुरी तरह से घायल है। ये हादसा क्रेन के गिर जाने के कारण हुआ है। घटना बुधवार रात 9.30 की है, जब इंडियन 2 फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म की यूनिट सेट की तैयारियों में जुटी हुई थी।
इसी के दौरान अचानक वहां पर लगी क्रेन क्रैश हो गई। क्रेन के ऊपर के बॉक्स में एक शख्स था, साथ ही कुछ लोग क्रेन के आस-पास काम कर रहे थे जोकि इसकी चपेट में आ गए। इस घटना के बाद लोग काफी ज्यादा दुखी हैं और खुद कमल हासन ने ट्वीट करते हुए मृतकों को लेकर संवेदना व्यक्त की है।

कमल हासन ने मृतक के परिवारों को ढांढस बंधाया और घायलों से मिलने के अस्पताल पहुंचे थे। कमल हासन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि उन्होने ऐसे कई हादसे देखे हैं लेकिन ये हादसा काफी दिल दहला देने वाला था और वो अपने सहयोगियों की मौत से काफी दुखी हैं।
इस फिल्म की बात करें तो इसकी शूटिंग काफी समय से चल रही है और फिल्म में कमल हासन काफी दमदार किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैँ। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











