रिलीज़ के एक महीना बाद, संजू को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, लेकिन डीटेल्स सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर संजू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के एक महीना बाद भी कमा रही है। लेकिन अब रिलीज़ के एक महीना बाद फिल्म को अंडरवर्ल़्ड से धमकी मिली है। धमकी देने वाला कोई और नहीं अबू सलेम है। अबू सलेम ने संजू की टीम को नोटिस दिया है और कहा है कि फिल्म में उससे जुड़ी सारी बातें काट दी जानी चाहिए।
अबू सलेम की इस कानूनी नोटिस में ये भी लिखा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अबू सलेम, संजू की टीम पर मानहानि का दावा ठोंक देगा। अब ये तो थोड़ी अजीब बात हुई। वैसे फिल्म में अबू सलेम का नाम, मुंबई बम ब्लास्ट के दौरान जुड़े किस्सों में लिया गया है और वैसे ही लिया गया है जैसे कि चर्चा में था।

और जिन्हें ध्यान ना हो उन्हें ध्यान दिला दें कि जब अबू सलेम और संजय दत्त की दोस्ती हुई थी, उस दौरान अबू सलेम की गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी ने संजय दत्त के साथ फिल्में भी की थी।
फिल्म में एक सीन है जहां संजय दत्त अपने आप को सरेंडर करते हुए बताते हैं कि अबू सलेम ने उन्हें हथियार सप्लाई किए थे। अबू सलेम के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट ने ऐसा कुछ नहीं किया था और इस सीन से उनके क्लाइंट की छवि खराब हो रही है।
इसके अलावा, फिल्म के कई सीन से अबू सलेम को आपत्ति है और उन्होंने इसे काटने की मांग की है -


Click it and Unblock the Notifications











