अबू सलेम की परवाह नही: मोनिका

मोनिका ने एक साक्षत्कार में कहा कि उन्होंने अब पुरानी बातों और संबंधों को पीछे छोड़ दिया है और सलेम की कोई भी प्रतिक्रिया उनके लिए मायने नहीं रखती है।
मोनिका ने कहा ''हालांकि मैं सलेम की इज्जत करती हूं लेकिन मैं उनके साथ संबंधों को पीछे छोड़ चुकीं हूं।"
गौरतलब है कि टेलीविजन कार्यक्रम 'बिग बॉस' कार्यक्रम में मोनिका और राहुल महाजन सबसे अधिक सुर्खियों में हैं। कार्यक्रम में दोनों के बीच निकटता को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं।
यद्यपि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में ''जोड़ी नं 1'', ''जानम समझा करो'' और ''प्यार इश्क और मुहब्बत'' में काम किया है। उसके बाद वे अपने और अबू सलेम के साथ सम्बन्धों के कारण्ा चर्चा में रही।
अब मोनिका दूबारा से नई जिंदगी की शुरूआत करना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications