#TooMucH: अबू आज़मी के बेटे ने रूस्तम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की तुलना वेश्या से की!

हाल ही में बेंगलुरू में महिलाओं के साथ बहुत ही भीषड़ स्तर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत हुई और इस पर सबने विरोध दर्ज किया। अब अबू आज़मी के बेटे ने ईशा गुप्ता के चरित्र पर सवाल उठा दिए हैं।

न्यू ईयर की रात बेंगलुरू में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। एक साथ औरतों को छेड़ा गया और उनके साथ अश्लील हरकतें की गईं। इसके बाद पूरे देश ने इस घटना की निंदा की। लेकिन सपा नेता अबू आज़मी का कुछ और ही कहना था। उनका मानना था कि लड़कियों को छेड़ा गया क्योंकि वो छोटे कपड़ों में इतनी रात गए ऐसी पार्टी करने सड़क पर पहुंची थी।

इसके बाद लोगों ने जमकर अबू आज़मी को खदेड़ा जिसमें फरहान अख्तर और रूस्तम की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी शामिल थे। अब अबू आज़मी के बेटे फरहान आज़मी ने हद पार करते हुए ईशा गुप्ता के चरित्र पर प्रश्न उठाना शुरू कर दिया है।

जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए 1 जनवरी को बेंगलुरू के एमजी रोड पर जश्न जैसा माहौल होता है और एक तरह से ओपन पार्टी होती है। इस साल इस जश्न के लिए 1500 पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए लेकिन माहौल तब बिगड़ गया जब वहां मौजूद लड़कों ने लड़कियों को छेड़ना शुरू कर दिया और अश्लील टिप्पणियां दीं।

एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर हजारों पुरुषों की भीड़ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। अखबार ने मदद की गुहार लगाती युवतियों और महिलाओं की तस्वीरें भी छापी हैं। इसमें दिखाई देता है कि कई महिलाएं रो रही हैं और कई जूते हाथ में लेकर भाग रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X