शाहरुख से हुए बोर..अब आलिया को बनाया इन्होंने अपना ट्रैवलिंग पार्टनर!
आलिया भट्ट हाल में ही अबराम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं और अबराम उनका हाथ पकड़े बहुत ही क्यूट लिए।
आलिया भट्ट इन दिनों डियर जिंदगी के प्रमोशन में लगी हुई हैं और साथ ही वो लगातार शाहरुख के साथ हर जगह ट्रैवेल कर रही हैं। शाहरुख खान भी जहां जाते हैं चाहे मुंबई से दिल्ली ही क्यों ना हो वो अबराम को साथ लेते जाते हैं। अबराम हर समय हर जगह अपने पापा के साथ नजर आते हैं।
[दंगल के साथ के साथ होगा एक और 'धमाका'..हो जाइए तैयार!]
लेकिन लगता है ये जूनियर खान अब अपने पापा के साथ ट्रैवेल करते करते बोर हो गए हैं इसलिए तो उन्होंने अपना ट्रैवेलिंग पार्टनर ही बदल लिया जी हां पिछले दिनों अबराम मुंबई एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट के साथ उनका हाथ पकड़े नजर आए। एक हाथ में खिलौना पकड़े और आलिया का हाथ पकड़े उनके साथ चलते अबराम मीडिया के सामने बेझिझक तस्वीरें खिंचवाते किसी सुपरस्टार की तरह निकले।


Click it and Unblock the Notifications