अबराम बनेंगे अगले किंग खान बोले शाहरुख!

Shahrukh Khan
शाहरुख खान की जिंदगी में इस साल काफी कामयाबियां आईं। पर्सनल लाइफ में भी शाहरुख खान को काफी खुशियां मिली हैं। इस साल उनके परिवार में एक और नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और वो है शाहरुख खान का सेरोगेट चाइल्ड अबराम। अबराम को लेकर शाहरुख खान को काफी आशाएं हैं। अबराम के लिए शाहरुख ने कई सारे प्लान भी बना रखे हैं। वो चाहते हैं कि भविष्य में उनकी जगह अगर बॉलीवुड में कोई और ले तो वो कोई और नहीं बल्कि उनका सेरोगेट चाइल्ड अबराम ही ले। शाहरुख खान ने अपनी ये इच्छा मीडिया के सामने अपने जन्मदिन पर जाहिर की। शाहरुख ने कहा कि अबराम में ही वो फिल्म इंडस्ट्री का दूसरा शाहरुख खान देखते हैं।

शाहरुख खान अपने जन्मदिन के दिन मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने मीडिया के सवालों के दौरान अबराम के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख खान ने बहुत ही खुश होते हुए कहा मैं अबराम में मुझे दूसरा शाहरुख खान दिखता है। यानी कि शाहरुख खान की दिली ख्वाहिश है कि वो जब रिटायर हों तो उनकी जगह उन्हीं का बेटा अबराम उनकी जगह ले। ना कि कोई और आकर बॉलीवुड का बादशाह या किंग बन बैठे। शहारुख चाहते हैं कि किंग ऑफ बॉलीवुड हमेशा खान ही रहें। शाहरुख ने ये भी कहा कि इस साल उनकी जिंदगी में की सारी खुशियां आईं। छोटी बडी़ सभी तरह की।

शाहरुख ने ये भी कहा कि सलमान खान के साथ उनकी कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। अगर निर्देशक या निर्माता उन दोनों को साथ में लेकर फिल्म बनाना चाहेंगे तो वो जरुर हां कहेंगे। शाहरुख ने अपने इस आने वाले साल में अपने प्लान्स बताते हुए कहा "इस साल मैं चाहता हूं कि अपना समय अपने बच्चों को दूं, उनके साथ वक्त बिताउँ, मेरे बच्चे अब बड़े हो रहे हैं और वो भी अपनी जिंदगी में व्यस्त होते जा रेह हैं। तो मैं चाहता हूं कि कुछ समय मैं उनके साथ बिता लूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X