सुहाना की फ्रेंड्स के साथ कुछ यूं पोज देते नजर आए अबराम..SUPER CUTE
इंडस्ट्री में ना दूसरा सलमान होता सकता है, ना आमिर खान, ना अक्षय कुमार लेकिन हमारे बॉलीवुड को दूसरा शाहरूख खान मिलने का पूरा चांस है। जी हां और इस बात को खुद सलमान खान और आमिर खान भी मानेंगे।ये हम नहीं ये तस्वीर कह रही है।
[First Pic.. करण जौहर ने शेयर की अपने बच्चों की तस्वीर..पहली बार दिखा चेहरा ]
क्यूट लिटिल अबराम की दीदी सुहाना के दोस्तों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आखिर अबराम का स्टारडम ही कुछ ऐसा है कि उनकी तस्वीर आती नहीं है कि वायरल हो जाती है।खुद शाहरुख खान भी मानते हैं कि अबराम को लोगों का बहुत प्यार मिलता है।

अबराम खान को अगली पीढी का सुपरस्टार अभी से बोला जाए तो गलत नहीं होगा। उन्हें लोग इस कदर पसंद करते हैं कि हर साल जन्मदिन पर अबराम ट्विटर पर ट्रेंड होते हैं। शाहरुख खान अबराम से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है।
Recommended Video

वो जहां जाते हैं अबराम को अपने साथ लेकर जाते हैं फिर चाहे वो तीन दिन के लिए जाएं या फिर तीन महीनों के लिए। शाहरुख खान बोलते हैं कि उनके घर में हर कोई मानता है कि उन्हें अबराम की अधिक तस्वीरें नहीं शेयर करनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











