अबराम खान ने जीता गोल्ड मेडल, शाहरूख ने बांटी तस्वीरें, कहा - बच्चों के पास ज़्यादा अवार्ड्स
शाहरूख खान के बेटे अबराम खान ने ताईक्वांडो की एक चैंपिनयनशिप में गोल्ड मेडल पर बाज़ी मारी है और शाहरूख खान ने अबराम की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। अबराम गोल्ड मेडल गले में लटकाए पोज़ कर रहे हैं।
वहीं बाकी की तस्वीरों में अबराम पूरे एक्शन में हैं और उनके किक स्टाईल को देखकर तो लग रहा है कि बॉलीवुड में वो ज़रूर टाईगर श्रॉफ के फैन होंगे।

अबराम की तस्वीरें शेयर करते हुए शाहरूख ने लिखा - आप ट्रेनिंग लेते हैं, आप लड़ते हैं और आप जीतते हैं। इसके बाद ये पूरी प्रक्रिया वापस शुरू हो जाती है।
शाहरूख खान ने बताया कि इस मेडल के साथ ही उनके बच्चों के पास उनसे ज़्यादा अवार्ड्स हैं। और ये बहुत ही अच्छी बात है। शाहरूख खान का मानना है कि ये संकेत है कि उन्हें ट्रेनिंग की ज़रूरत है।


Click it and Unblock the Notifications












