पापा के गाने पर अबराम की परफॉर्मेंस..ये वीडियो आपका दिन बना देगा
अबराम खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं जो अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं।अबराम की एक तस्वीर भी आती है तो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। लेकिन इन दिनों अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल ये वीडियो अबराम के स्कूल के एनुअल फंक्शन का है जिसमें अबराम अपनी क्लास के साथ अपने ही पापा शाहरुख खान के गाने ये तारा वो तारा पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो वाकई बेहद क्यूट है इसमें कोई शक नहीं है। अबराम ने अपने क्यूट एक्सप्रेशन से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। आप भी देखिए वीडियो।
अबराम खान के स्कूल में एनुअल डे पर पाप शाहरुख खान से लेकर मम्मी गौरी और भाई बहन आर्यन सुहाना भी स्कूल पहुंचे। सभी अबराम को चीयर करते नजर आए। अबराम के अलावा वहां एक और स्टार किड ने पूरी तरह छाई रहीं और ये कोई और नहीं आराध्या बच्चन थीं।
#AbRamKhan and #ShahRukhKhan #srk at AbRam's school annual day
A post shared by AbRam Khan My Muffin ❤ (@abramkhan9) on
आराध्या बच्चन ने भी एनुअल डे पर शानदार परफॉर्मेंस दी और कहना पड़ेगा कि यही बॉलीवुड के अगले स्टार्स हैं। सभी पैरेंट्स भी अपने बच्चों की परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आ रहे थे।यहां देखिए आराध्या की परफॉर्मेंस।
Aaradhya’s Annual Day performance from a few minutes ago. She was clearly in charge and I especially love the ending pic.twitter.com/yxNK1YR1Sw
— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) December 16, 2017


Click it and Unblock the Notifications











