..................... Abram Khan latest pic clearly shows he is carbon copy of papa Shahrukh khan - Hindi Filmibeat

अबराम हैं पापा शाहरुख खान की कार्बन कॉपी..ये रहा PROOF

By Shweta

इसमें कोई शक नहीं है कि इंडस्ट्री को दूसरा सलमान, आमिर या अक्षय कुमार मिले ना मिले लेकिन दूसरा शाहरुख खान मिलने की पूरी संभावना है। ऐसा सिर्फ हम नहीं उनके छोटे बेटे अबराम को देखने के बाद हर कोई कहता है। अबराम को चाहने वालों की संख्या भी शाहरुख खान से कुछ कम नहीं है।

दरअसल अबराम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो प्ले डेट पर शर्टलेस अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में भी वो बिल्कुल शाहरुख खान की तरह पोज देते नजर आ रहे हैं और आपको उनकी इस तस्वीर को देखकर शाहरुख खान की कई शर्टलेस तस्वीरेंं एक साथ याद आ जाएगी।

abram-khan-latest-pic-clearly-shows-he-is-carbon-copy-of-papa-shahrukh-khan

अबराम सबसे क्यूट और पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। उनके बारे में लोग पढ़ना चाहते हैं और नई तस्वीरें देखना चाहते हैं। शाहरुख खान खुद भी इस बात को मानते हैं कि अबराम उनके दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना से अधिक मीडिया फ्रेंडली हैं। उन्हें कितना भी कैमरा हो कोई फर्क नहीं पड़ता है।

शाहरुख खान भी जानते हैं कि अबराम को लोगों का कितना प्यार मिलता है। वो अब स्कूल जाते हैं और इसलिए शाहरुख खान ने उन्हें मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। उन्होंने कुछ समय पहले ही मीडिया से गुजारिश की है कि स्कूल के आसपास अबराम की तस्वीरें ना ली जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X