अबराम ने उछलकर आंद्रे रसेल के चेहरे पर लगाया केक, बर्थडे सेलिब्रेशन से वायरल हुआ क्यूट वीडियो!

आईपीएल चल रहे हैं और शाहरुख अपने परिवार के साथ अक्सर मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं। किंग खान के साथ साथ अबराम भी इस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चल रहे क्रिकेट सीज़न को एंजॉय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
बीती रात भी केकेआर ने दिल्ली को हरा दिया है और इसके बाद कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको खुश कर देगा। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केकेआर के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल के जन्मदिन के मौके पर सभी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्रिकेटर आंद्रे रसेल के जन्मदिन समारोह में शाहरुख खान के छोटे अबराम भी नजर आए और उन्होने जो कुछ किया वो कमाल है।
अबराम ने लगाया केक
वीडियो में आप देखेंगे कि आंद्रे रसेल केक काट चुके हैं। इसके बाद नन्हे से अबराम आते हैं और उछलकर आंद्रे रसेल के चेहरे पर केक लगाते हैँ। इसके बाद आंद्रे भी अबराम पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। रसेल ने अबराम को कसकर गले लगाया। दोनों के बीच ऐसी बॉंडिंग देखकर लोग हैरान हैं और कहना है कि अबराम की सभी क्रिकेटर्स से काफी अच्छी दोस्ती है।
वीडियो पर लोग कर रहे हैं कमेंट्स
जैसे ही ये मजेदार वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कितना बेकार है। इसके बदले गरीबों को दे दो।'' एक ने लिखा, ''मालिक का बेटा है भाई... सहन करता पड़ता है...कुछ लोग तो मालिको के बेटे वजह से बैठ नहीं सकते ठीक से।'' एक ने लिखा, ''कलर मैच कर दिया।'' एक ने लिखा, ''बेहद क्यूट वीडियो है।'' एक ने लिखा, ''अबराम से सभी प्यार करते हैं।'' एक ने लिखा, ''शाहरुख खान के मैनेजर यह क्यों सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनकी बेटी को अब्राहम जैसा ध्यान मिले।'' आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











